Posts

समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण- Samas In Hindi

Image
समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण- Samas In Hindi Updated on  March 24, 2023 Samas (समास) समास (Samas In Hindi) : समास का तात्पर्य है ‘ संक्षिप्तीकरण ’। हिन्दी व्याकरण में समास का शाब्दिक अर्थ होता है छोटा रूप; अर्थात जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को हिन्दी में समास कहते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा हिन्दी में कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के उदाहरण रसोई के लिए घर  इसे हम  रसोईघर  भी कह सकते हैं। ‘राजा का पुत्र’ – राजपुत्र संस्कृत  एवं अन्य भारतीय भाषाओं में  समास  का बहुतायत में प्रयोग होता है। जर्मन आदि भाषाओं में भी समास का बहुत अधिक प्रयोग होता है। समास के बारे में संस्कृत में एक सूक्ति प्रसिद्ध है:- वन्द्वो द्विगुरपि चाहं मद्गेहे नित्यमव्ययीभावः। तत् पुरुष कर्म धारय येनाहं स्यां बहुव्रीहिः॥ समास रचना में दो पद होते हैं , पहले पद को  ‘पूर्वपद  ‘ कहा जाता है और दूसरे पद को ‘ उत्तरपद  ‘ कहा जाता है। इन दोनों से जो नया शब्द बनता है वो समस्त पद कहलाता है। जैसे :- रसोई के लिए घर = र

Vilom Shabd in Hindi (Antonyms) विलोम शब्द | विपरीतार्थक शब्द : हिन्दी व्याकरण

Image
  जिन शब्दों के अपने निश्चित अर्थ होते हैं, उन अर्थों के विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द (Antonyms) कहलाते हैं। उदाहरण के लिए जैसे- भाई-बहन, राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया, इत्यादि। Vilom Shabd in Hindi विपरीतार्थक या विपरीत अर्थ देनेवाले शब्द (Vilom Shabd) निम्नलिखित विधियों से बनते हैं:- लिंग-परिवर्तन के द्वारा विलोम शब्द  : जैसे- भाई-बहन, राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया, इत्यादि। भिन्न जातीय शब्द के द्वारा विलोम शब्द  : जैसे- अधम-उत्तम, अधिकतम-न्यूनतम, अनुराग-विराग, आजाद-गुलाम, आगे-पीछे, कड़वा-मीठा, इत्यादि। उपसर्ग की सहायता से विलोम शब्द  : जैसे- ईश्वर-अनीश्वर, आस्था-अनास्था, अस्वस्थ-स्वस्थ, मान-अपमान, अल्पायु-दीर्धायु, अंतर्मुखी-बहिर्मुखी, इत्यादि। उपसर्ग के समान प्रयुक्त होने वाले शब्दों के परिवर्तन से विलोम शब्द  : जैसे- गणतंत्र-राजतंत्र, अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक, उत्तरायण-दक्षिणायण, एकतंत्र-बहुतंत्र, उदयाचल-अस्ताचल, विशालकाय-लघुकाय, इत्यादि। नञ् समास के पद बनाकर उत्पन्न विलोम शब्द  : जैसे- नश्वर-अनश्वर, आदि-अनादि,