Posts

Showing posts from November, 2022

Vilom Shabd in Hindi (Antonyms) विलोम शब्द | विपरीतार्थक शब्द : हिन्दी व्याकरण

Image
  जिन शब्दों के अपने निश्चित अर्थ होते हैं, उन अर्थों के विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द (Antonyms) कहलाते हैं। उदाहरण के लिए जैसे- भाई-बहन, राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया, इत्यादि। Vilom Shabd in Hindi विपरीतार्थक या विपरीत अर्थ देनेवाले शब्द (Vilom Shabd) निम्नलिखित विधियों से बनते हैं:- लिंग-परिवर्तन के द्वारा विलोम शब्द  : जैसे- भाई-बहन, राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया, इत्यादि। भिन्न जातीय शब्द के द्वारा विलोम शब्द  : जैसे- अधम-उत्तम, अधिकतम-न्यूनतम, अनुराग-विराग, आजाद-गुलाम, आगे-पीछे, कड़वा-मीठा, इत्यादि। उपसर्ग की सहायता से विलोम शब्द  : जैसे- ईश्वर-अनीश्वर, आस्था-अनास्था, अस्वस्थ-स्वस्थ, मान-अपमान, अल्पायु-दीर्धायु, अंतर्मुखी-बहिर्मुखी, इत्यादि। उपसर्ग के समान प्रयुक्त होने वाले शब्दों के परिवर्तन से विलोम शब्द  : जैसे- गणतंत्र-राजतंत्र, अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक, उत्तरायण-दक्षिणायण, एकतंत्र-बहुतंत्र, उदयाचल-अस्ताचल, विशालकाय-लघुकाय, इत्यादि। नञ् समास के पद बनाकर उत्पन्न विलोम शब्द  : जैसे- नश्वर-अनश्वर, आदि-अनादि,